राठ। प्रदेश सरकार की ओर से दलहन में स्टाक सीमा लागू किए जाने के विरोध में गल्ला मंडी में व्यापारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा सरकार के लागू किए गए नए नियम से व्यापार खत्म हो जाएगा।
जिसके विरोध में संपूर्ण प्रदेश की गल्ला मंडी में मंगलवार को काम बंदी का निर्णय लिया गया है। बैठक में सभी ने एक मत से व्यापार बंदी को सफल बनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर काशी प्रसाद गुप्ता, महेश गुप्ता, भागवत राजपूत, संदीप अग्रवाल, हरिप्रकाश गुप्ता, रमाकांत आदि व्यापारी रहे। (संवाद)