सुमेरपुर कस्बे की कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। कस्बा निवासी राजकुमारी ने भागवत कथा का आयोजन स्टेट बैंक के बगल में सेठ सीताराम कसौंधन के हाता में कराया है। कथा के पहले शोभायात्रा निकाली गई। व्यापार मंडल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। विधि विधान से गणेश पूजन व कलश स्थापना की गई।
कथा व्यास ने भागवत कथा का महत्व समझाया। कहा कि इसके श्रवण से मनुष्य की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। शोभायात्रा में विरक्त आश्रम के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज विराजमान रहे। इस मौके पर मूलचंद कसौंधन, ललिता देवी, शिव बालकराम कसौंधन, मुन्नी देवी, मथुरा प्रसाद कसौधन, कृष्णा देवी मौजूद रहीं।