फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे, भीगे चुनर वाली, रंग बरसे

विज्ञापन
सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव में फाग गाते होरियारे। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में होली का पर्व श्रद्धा, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। अबीर, गुलाल व रंगों से एक दूसरे को सराबोर किया। कुंडौरा में महिलाओं की अनोखी होली भी खेली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार दिन भर रंग व गुलाल से लोगों ने होली खेली। डीजे व ढोल की धुन पर होरियारे थिरकते नजर आए। जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण व पुलिस अधीक्षक केके दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों ने होली खेली। शनिवार को पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे से जमकर होली खेली गई। क्षेत्र के पौथिया गांव में सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति के घर लोगों का होली मिलने का सिलसिला लगा रहा। मौदहा संवाद के अनुसार नेशनल मार्ग स्थित कामधेनु गोशाला में फूलों की होली खेली गई। कपसा मार्ग मंगीपुरवा शंकर जी मंदिर परिसर में भी फूलों की होली भगवान राधा कृष्ण को अर्पित कर फूलों की होली हुई।
रविवार को कस्बे में कई स्थानों पर भड़ियाफोड़ होली होगी । कामधेनु गोशाला में शिवकरण गुप्ता, नवल खारिया, अवधेश पालीवाल, रेवती पाठक व अरुण अग्रवाल सहित अन्य ने फूलों की होली खेली। सरीला संवाद के अनुसार शनिवार को लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल व रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्राचीन शैलेश्वर मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होली गीत व फागों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें