फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर इटरा मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। इटरा के सुप्रसिद्ध बजरंगबली आश्रम में बुढ़वा मंगल श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्तों का आश्रम में तांता लगा रहा। आश्रम में अखंड रामनाम जप का संकीर्तन पाठ शुरू है। बुधवार को समापन पर भंडारा होगा। इटरा के बजरंगबली मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। प्रत्येक मंगलवार को यहां दिन भर मेले जैसा नजारा रहता है।
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर आश्रम के महंत स्वामी बलरामदास महाराज की ओर से सुबह आरती के पूर्व बजरंगबली की मूर्ति को सिंदूर का नया चोला चढ़ाया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में मेले जैसा नजारा रहा। पूरे दिन बजरंगबली के जयकारे गुंजायमान रहे। महंत बलरामदास महाराज ने बताया बुधवार को रामनाम संकीर्तन पाठ का समापन होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें