फोटो 26 एचएएमपी 23= मंदिर परिसर में हवन करते श्रद्धालु। संवाद
हमीरपुर। सरीला क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव स्थित प्राचीन मां महेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुंडन संस्कार कराने के साथ, हवन और जवारों की झांकी के दर्शन कर भक्तों ने पुण्य लाभ लिया।
यहां आस्था के चलते हमीरपुर, जालौन, महोबा सहित पड़ोसी जिलों और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। माहेश्वरी माता मंदिर में मुंडन कराने पहुंचे भक्त अजय कुमार ने बताया कि उनके बेटे की मन्नत पूरी हुई थी, इसलिए परिवार सहित यहां आकर मुंडन संस्कार और हवन कराया। कहा, मां के दरबार में जो भी मनौती मांगी जाती है, वह जरूर पूरी होती है।