मौदहा। बुधवार को कस्बे की सीएचसी में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी डा. चंद्र भूषण ने किया।
बुधवार को सीएचसी में आयोजित मेले में कुष्ठ रोग, टीबी, मोतियाबिंद व संचारी रोग उन्मूलन संबंधी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा विभाग के स्टाल, दंत रोग, स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञ एवं फिजीशियन, पोषण अभियान, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए। मेले में नि:शुल्क जांच, दवाइयां, आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के साथ एक्टिवेट किए गए। डीएम ने गर्भवती की गोद भराई तथा बच्चे को अन्नप्राशन कराया। फाइलेरिया एवं टीबी के मरीजों को दवाओं की एवं पोषण संबंधित किट वितरित की गई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अंतर्गत छात्रों को खेल सामग्री वितरित की गई।
मुस्करा में स्वास्थ्य मेला आज
मुस्करा। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी करेंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.बीएस राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों की जांच व इलाज किया जाएगा। (संवाद)