फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नष्ट होने पर किसान ने जान दी

Thu, 01 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हऊपुर में आर्थिक तंगी व फसल नष्ट होने के अवसाद में आकर किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कुम्हऊपुर गांव निवासी राजबहादुर उर्फ कलिया (35) ने बीती रात अपने घर के कमरे की मयारी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा खेतों में गया था। जहां अधिक बारिश व जलभराव से पूरे आठ बीघे में बोया गया तिल नष्ट हो गया था।

इसे देखने के बाद वह खासा चिंतित था। मंगलवार रात सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। राजबहादुर घर के अंदर लेटा था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए। देखा कि अटारी में बनी मयारी से रस्सी के फंदे पर उसका बेटा लटका था। उसने बताया कि उसके बेटे ने फसल नष्ट होने व आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाई है। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें