फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव विविधता पर रिपोर्ट बनाएं स्कूल : शाह

Thu, 01 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
स्कूल। - फोटो : file photo
विज्ञापन
विज्ञान, तकनीकी और पर्यावरण विभाग शिमला ने बाल स्कूल हमीरपुर में ईको क्लब संचालित स्कूलों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपनिदेशक प्राथमिक रवीत कटोच ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया। कार्यशाला में हमीरपुर जिला के ईको क्लब संचालित करीब 50 स्कूलों ने भाग लिया।

रिसोर्स पर्सन आशीष शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 50 स्कूल जल एवं जैव विविधता पर स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजेंगे। इसमें एक लाख तक का ईनाम स्कूल को चयन के बाद मिलेगा।
विज्ञापन


सभी स्कूल 31 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक रवि शर्मा ने भी ईको क्लब एवं वायु मंडल में होने वाले बदलाव के विषय में अध्यापकों को अवगत करवाया।

इस मौके पर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा, अभिजीत, सुशील चौहान, प्रवीण सिंह, संजीव कुमार, दिनेश ठाकुर, सोनिका, सीमा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें