फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 04 Aug 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में खेत से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने शक के आधार पर पुलिस को बताया कि गांव की एक युवती के प्रेमी को पुत्र ने रोका था, तबसे वह उससे रंजिश मानता था। अनुमान है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी बंटू पुत्र रामकिशन ने बताया कि उसके पिता को बसेला गांव में भी जमीन मिली थी। वहां पर उसके भाई रामदास व छत्रपाल तथा उसका पुत्र पूरन लोधी रहकर खेती करते हैं।

बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका पुत्र पूरन लोधी (28) खेत से घर लौट रहा था। कुल्हैंडा रोड पर नुमिया सांई की बगिया के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने पूरन पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


एक गोली लगते ही पूरन अपनी जान बचाने को भागा तो हमलावरों ने दूसरा फायर झोंक दिया। जिससे पूरन की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। पिता ने थाने में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सोमवार सुबह पिता बंटू ने सीओ विजय त्रिपाठी के पास पहुुंचकर गांव के दो युवकों के विरुद्घ हत्या करने का प्रार्थना पत्र दिया।

बताया कि मालूम पड़ा है गांव के युवक के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। जानकारी होने पर पूरन ने उन्हें गांव में ऐसी हरकत करने पर रोककर समझाया था तभी से आरोपी युवक खुन्नस मानने लगे और मौका पाकर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

कोतवाली इंचार्ज दलवीर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर पिता द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। विवेचना के बाद शिकायत सही पाए जाने पर उनके नाम रिपोर्ट में शामिल किया जाएंगे। घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें