फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के विवाद में युवक को मारी गोली

Sun, 30 Apr 2017 11:55 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
घायल अवस्था में लेटा प्रिंस कुशवाहा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 शादी समारोह के दौरान नाचने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। इस पर घर जाते समय एक युवक को गोली मार दी गई, जो उसके बाएं हाथ में जा धंसी। युवक को सीएचसी ले जाया गया। घायल के पिता ने तीन युवकों पर पुत्र पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



फरसौलियाना नगर कोठी रोड मोहल्ला निवासी प्रिंस कुशवाहा (19) पुत्र जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कुर्रा रोड निवासी गुटकू राजपूत की बारात में उसे कांस्टेबिल गोपाल उरई बस स्टैंड स्थित एक विवाह घर में ले गया था। सरफराज पठान पुत्र फरीद पठान निवासी कसौड़ा बडे़ मंदिर के पास तथा राहुल उर्फ पुप्पे टाईगर श्रीवास पुत्र नरेश श्रीवास निवासी मियांपुरा और जय सोनी मियांपुरा भी शादी में आए थे। बताया कि शादी के दौरान इन युवकों ने उसे नाचने को लेकर मारापीटा।

जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया कि करीब दो घंटे बाद जब वह घर जा रहा था तभी रामाधार विधायक के मकान के पास पहुंचते ही सरफराज ने जान से मारने की मंशा से उस पर तमंचे से गोली चला दी। बताया कि गोली उसके बाएं हाथ में जा लगी। चिल्लाने पर जब कुछ लोग आए तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। युवक को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली इंचार्ज नारायन सिंह ने बताया कि तीन लोगों पर जान से मारने की मंशा से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें