फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 28 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कुरारा मंडी समिति में घटना स्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरारा थाना क्षेत्र के कुरारा कस्बे के वार्ड  चार नई बस्ती में एक युवक ने गृहकलह के चलते मंडी समिति की चहारदीवारी के अंदर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड चार निवासी मूलचंद्र श्रीवास मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात उसके पुत्र राहुल उर्फ  छोटू (18) ने स्थानीय मंडी समिति की बाउंड्रीवाल फांदकर शीशम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोग शौच तो गए तो पेड़ पर शव लटकता देखा। इस घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिवारीजनों सहित आसपास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। घटना क ी सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। थाने के एसआई मो.इकराम ने बताया कि  युवक का पिता मजदूरी करता है। जबकि वह घर पर ही रहता था। घरवालों से पूछतांछ में भी आत्महत्या के कारणोें का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें