फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने मां-बेटे को कुचला

Thu, 28 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
Bus Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 फैजाबाद के मसौधा से इलाज कराकर बुधवार देर रात बाइक से वापस लौट रहे मां-बेटे को कटरा कोल डिपो के समीप रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


    नवाबगंज कस्बे के संचरही मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता की पत्नी चमेली देवी (60) बीमार थीं। उनका इलाज कराने के लिए उनका बेटा अंकुर गुप्ता (24) बुधवार की दोपहर बाद बाइक से फैजाबाद जनपद के मसौधा गया था।

वहां वह अपनी माता की दवा कराने के बाद उन्हें साथ लेकर रात में करीब 9.30 बजे घर लौट रहा था। जब मंा-बेटे अयोध्या-कटरा मार्ग के कटरा कोल डिपो के समीप पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों की फैजाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में मां-बेटे की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें