नागपंचमी पर मुख्यालय के पातालेश्वर मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया
गया। दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। राकेश तिवारी मवई ने चांद
चतेला, अमर सिंह धौहल ने शुभम झलोखर को, जयपाल चंदूपुर ने रमाकांत व विनय
हमीरपुर को पटखनी दी।
इसके साथ ही मनोज कुसमरा व हुकुम हमीरपुर,
उमाशंकर बडागांव व गोविंद खरौज, लाली पठकाना व नदीम खालेपुरा व वारिश
हमीरपुर व निखिल पतारा के बीच हुई कुशती बराबरी पर छूटी।
क्षेत्र के
सभासद युगांक मिश्रा ने दंगल का आयोजन किया। सत्यप्रकाश मिश्रा, विनोदसैनी,
असीम खरे, अशोक मिश्रा, हेमंत, शिवम सिंह, हिमांशु पांडेय आदि ने सहयोग
किया। बाबू पहलवान, रामकिशन, मुश्ताक, रामसजीवन, चुनुवाद व सलीम पहलवान ने
रेफरी का कार्य किया।