फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दमन विरोधी दिवस मनाया

Thu, 20 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में काली पट्टी बांधकर दमन विरोधी दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती, विद्युत दरों में बढ़ोतरी, प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व माफिया की कठपुतली बनी राज्य सरकार का कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है।

लखनऊ में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियाें ने हाथों में काली पट्टी बांधकर गांधी पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्तापक्ष के इशारे पर पुलिस व पीएसी के जवानों ने बर्बरता पूर्वक लाठी चलाई। इसी के विरोध में दमन विरोधी दिवस मनाया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की गई। धरने में संजयवीर लोधी, देवदत्त भार्गव, हिमांशु सैनी, महेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र मोहन चौबे, सुभाष साहू, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, कालूराम निषाद, विजय सिंह, तनवीर कुरैशी, रामदत्त पाठक, भूषण सिंह भदौरिया, मजहर अली, शैलेंद्र कुमार सिंह, संतोष, श्रीमती, शहजाद खां, मोहम्मद यूसुफ, रामश्री निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें