फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 04 Nov 2018 11:31 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सदर अस्पताल में गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
त्योहार पर बेटी के घर आई महिला वैन की टक्कर से घायल हो गई। हादसे के बाद वैन चालक ही महिला को सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


सिसोलर के बुढ़ई निवासी इंदी (55) पत्नी स्व. सुघराज कुरारा के झलोखर गांव में ब्याही अपनी बेटी मुन्नी पत्नी राम शंकर के घर आईं थीं। मुन्नी ने बताया रविवार सुबह 11 बजे उसकी मां घर जाने की तैयारी कर रही थी। सुबह वह पड़ोस में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लौटने लगी।

तभी वैन लेकर निकले बबलू उर्फ गुर्री ने उसकी मां को टक्कर मार दी। इसके बाद वैन चालक ही उसकी मां को वाहन में लादकर सदर अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्नी ने आरोप लगाया उसके मकान के बगल में हैंडपंप लगा है। जिसमें प्रधान ने ताला लगवा दिया है।
विज्ञापन


अगर उक्त हैंडपंप पर ताला नहीं होता तो शायद उसकी मां की जान बच जाती। एसओ पीके पांडेय ने बताया मृतका के दामाद रामशंकर की ओर से तहरीर मिली है। चालक बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें