मप्र के छतरपुर में हुई राठ डिपो के कंडक्टर की हत्या
का राज एमपी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। कंडक्टर जुनेद पुत्र रहमत निवासी
पठनऊ की हत्या उसकी पत्नी साहिबा ने प्रेमी और दो शूटरों से कराई थी।
पुलिस
ने प्रेमी साहिल और साहिबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कंडक्टर की
टिकट मशीन, तीन मोबाइल, एक तमंचा और अल्टो कार बरामद की है।
गौरतलब
है कि 23 मार्च को राठ डिपो में तैनात कंडक्टर जुनेद रोडवेज की बस लेकर
छतरपुर गया था। छतरपुर के एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि रात करीब 8 बजे
जुनेद अपनी बहन के घर जा रहा था। रास्ते में उसका परिचित साहिल मिल गया और
उसे गाड़ी में बैठा लिया।
गाड़ी में पहले से बैठे दो अन्य युवकों
ने जुनेद के सिर पर तमंचा अड़ा दिया। ये लोग जुनेद को झनझन देवी मार्ग पर
एक वेयर हाउस के पास गोली मारकर हत्या कर दी। जुनेद को आठ गोलियां मारी थी।
हत्या के बाद आरोपी अल्टो कार से गढ़ी मलेहरा होते हुए महोबा के रास्ते
राठ पहुंच गए।
एएसपी ने बताया कि जांच में शक क ी सुई जुनेद की
पत्नी साहिबा और दूर के रिश्ते में मामू साहिल पर थी। दोनों के मोबाइल की
काल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि दोनों ने घटना क े पहले और बाद में लंबी
बातचीत की थी। पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।