फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप

Sun, 10 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कस्बे में कई सालों से एक युवती के साथ हो रहे शारीरिक शोषण और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने थाने में एक युवक और दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि युवक उससे शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा। जब उसने शादी करने की जिद की तो उसे बड़ी बेरहमी के साथ मारापीटा। घायल युवती को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि चौबट्टा मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार सोनी उर्फ पप्पू सोनी पिछले काफी समय से उसका शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। बताया कि अपनी इज्जत के खातिर सब कुछ सहती चली आई। आरोप लगाया कि अब आरोपी उसकी जानमाल पर उतारू हो गया है। बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह पुराने डाकखाने के पास से जा रही थी।

उसी दौरान आरोपी अज्ञात दो लोग उसे जबरन पकड़ कर एक मकान में ले गया और उसे बुरी तरह से मारापीटा तथा चाकू से गर्दन पर हमला करते हुए जान लेने का प्रयास किया। जिससे उसके पूरे शरीर में चोटों के निशान हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पप्पू सोनी उसे तमंचा के बल पर धमकाता रहा कि जैसा वह कहे वैसा करना पडे़गा नहीं तो वह उसके भाई व मां बाप को जान से मार डालेगा। बताया कि किसी भी समय उसके परिजनों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि लड़की की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें