थाना क्षेत्र के महरों गांव में विगत सात जून की रात को बंधक बनाकर किए गए लूटपाट के आरोपियों को सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार की देर शाम मिल्की मोहल्ला नादी स्थित गैस गोदाम के समीप से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों के पास से दो देशी तमंचा, दो मोबाइल, पांच टायर व एक चाकू व 360 रुपये नगदी बरामद किए गए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान कर दिया।
पुलिस की मानें तो डकैतों ने महरों स्थित वाजिद शाह के दुकान व घर में सात जून की रात बंधक बनाकर जमकर लूटपाट किया था।
जिसमें वाहिद शाह के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था।शनिवार की देर शाम पुलिस को उस समय सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिल्की मोहल्ला नादी के समीप गैस गोदाम के पास से सात लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और पूछताछ शुरू किया जिसके बाद पकड़े गए आरोपियों ने कई घटनाओं में शामिल होना बताया।
पकड़े गए लोगों में कोतवाली रसड़ा अंतर्गत छिब्बी सोनपुरवा गांव निवासी मैनेजर सिंह , सुभाष चौहान, वीरेंद्र सिंह, गड़वार थाना के ग्राम अरईपुर निवासी धुरी नट, गड़वार क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी टेनी उफऱ् सलीम, खरहाटार गांव निवासी बिजली नट, नगरा थाना क्षेत्र के रेकुवा गांव निवासी दिलीप राम है। पुलिस टीम में सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला एस आई मेहरे आलम , कांस्टेबिल रवि प्रताप सिंह, दीपक यादव, ओमप्रकाश राय, अशोक राय, बृजेश राय, विमलेश, अमित यादव, पंजाबी यादव ,राकेश सिंह शामिल थे।