फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स में पुलिस की जीप से कुचला मासूम, मौत

Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर रोता मृ़तक बच्चे का पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा से कम्हरिया बाबा के उर्स में आए एक परिवार का डेढ़ वर्षीय मासूम सड़क पर भारी भीड़ के बीच मां की गोद से सड़क पर गिर गया। तभी गुजरी कोतवाल की पुलिस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस अपनी गाड़ी में रखकर बच्चे को सीएचसी से सदर
विज्ञापन


अस्पताल लाई। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जनपद बांदा के कटरा कलिजंर कस्बा निवासी महबूब हुसैन अपने परिवार के साथ रविवार को कम्हरिया बाबा निजामी के उर्स में आए। भारी भीड़ होने की वजह से सड़क में अनाउंस करती हुई पुलिस की गाड़ी की हल्की टक्कर लगने

से मां अफसाना खातून की गोद से डेढ़ वर्षीय अरशद सड़क पर गिर गया। इस बीच कोतवाली पुलिस की जीप का पहिया मासूम के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बच्चे को उठाया और परिजनों को लेकर सीएसची पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल ले
विज्ञापन


गए। जहां दौरान इलाज सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मासूम की मां अफसाना खातून ने सदर अस्पताल में बताया कि वह उर्स मेंएक पुत्री अनम व इकलौते बेटे अरशद तथा पति महबूब के साथ आई। बताया कि वह लोग बोलेरो गाड़ी से उर्स में आए हैं। देवर अयूब हुसैन सहित परिवार के अन्य लोग

भी हैं। सदर अस्पताल पहुंचे सीओ सदर योगेश कुमार ने बताया कि मौदहा कोतवाली की जीप से दुर्घटना हुई है। जिसमें मासूम की मौत हो गई है। कहा कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कहा कि पीड़ित पक्ष ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें