फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस जेल में चढ़ावा पहुंचा रहे हैं कारोबारी

Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वाराणसी जेल में बंद शातिर शहर के कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा है। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए बदमाश ने इसका खुलासा किया है। देर रात क्राइम ब्रांच टीम ने शहर की रेलवे रोड से बदमाश पकड़ लिया। आरोपी से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस मिला है। पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ मिलकर शहर के कई व्यापारियों से रंगदारी की रकम लेकर वाराणसी जेल तक भिजवाने की बात कबूली है।       
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच टीम ने देर रात शहर से एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है, जो काफी दिनों से शहर के व्यापारियों से रंगदारी की रकम लेकर वाराणसी जेल में बंद शातिर सागर मलिक तक पहुंचाने का काम कर रहा था। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर रेलवे रोड से एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम दिवांश राणा उर्फ चिंटू पुत्र मनोज कुमार निवासी मीरापुर खुर्द, खतौली हाल निवासी सुमन विहार, जाट कालोनी, सिविल लाइन बताया।

आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक मिली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पकड़ी गई बाइक को उसने साथी दीपक पुत्र विनोद कुमार निवासी तितावी के साथ चोरी की थी। बताया कि वाराणसी जेल में बंद शातिर सागर मलिक फोन से जनपद के व्यापारियों से रंगदारी मांगता है। व्यापारी रकम को हमारे पास पहुंचाते हैं, जिसे हम दोनों वाराणसी जाकर उसे देकर आते हैं। पुलिस आरोपी से कारोबारियों के नाम, पते पूछ रही है। सूत्रों की माने तो दीपक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।         
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें