यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने को माध्यमिक
शिक्षा विभाग ने कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी फाइनल कर दी है। इस बार जनपद में
2,447 शिक्षक परीक्षा की कमान संभालेंगे। इन कक्ष निरीक्षकों में माध्यमिक व
परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों को तीन दिन पहले परीक्षा
केंद्र पर हाजिरी दर्ज करानी होगी। फिलहाल कक्ष निरीक्षकों को आई कार्ड
बांटे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 19 फरवरी
से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल कर दी गई
है। यह शिक्षक बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने में भूमिका निभाएंगे। कक्ष
निरीक्षकों में माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों की तैनाती तय की गई है।
2
हजार 447 शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। जिनमें परिषदीय विद्यालयों के
एक हजार छियालिस टीचर रहेंगे। इनमें विभिन्न विकास खंडों के प्राथमिक व
उच्च विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। इसी प्रकार 1 हजार 401 शिक्षक
माध्यमिक विभाग के हैं। इन शिक्षकों के आईकार्ड तैयार कर दिए गए हैं।
प्राथमिक टीचरों को बेसिक शिक्षाधिकारी व माध्यमिक टीचरों को डीआईओएस
द्वारा आईकार्ड जारी करने का काम अंतिम चरण में है। फिलहाल हाईस्कूल में
संस्थागत में बालक 9305 और बालिकाएं 8770 हैं। जबकि व्यक्तिगत
परीक्षार्थियों में 228 बालक तथा 163 बालिकाएं है।
वहीं इंटरमीडिएट में
संस्थागत 6898 बालक, 6620 बालिकाएं व व्यक्तिगत 492 बालक, 577 बालिकाएं
परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि नकल विहीन
परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र भेज
दिए गए है। कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड बन चुके है। जिन्हें वितरित किया
जाना शेष है। प्रश्नपत्र भी आ चुके हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर रख
दिया गया है।