राठ में पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उरई मार्ग पर कुम्हरिया गांव के पास सड़क किनारे खडे़ होकर खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली के कुम्हरिया निवासी 55 वर्षीय किसान भानुप्रताप लोधी पुत्र मनसुख लोधी के पास करीब पांच बीघा जमीन है। जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता है। भानुप्रताप के दो बेटे राममिलन और रामनरेश लोधी हैं। बड़े बेटे राममिलन ने बताया कि
गुरुवार की सुबह करीब छह बजे उसके पिता अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए राठ-उरई मार्ग किनारे स्थित खेत की रखवाली करने गए थे। उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। बताया कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता को रौंदते हुए भाग गया। राममिलन ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल एके सिंह बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।