फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्डों के सत्यापन में दो पक्ष भिड़े, मारपीट

Mon, 13 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरीला विकासखंड के करियारी गांव में राशनकार्डों की सूचियों के सत्यापन की बैठक में पात्रों के चयन को लेकर बवाल हो गया। प्रधान समर्थक व विरोधी पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मौके की नजाकत भांपकर बीडीओ व सचिव बैठक छोड़कर भाग निकले। बीडीओ के जाते ही प्रधान और विरोधी पक्ष में जमकर मारपीट हुई। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के करियारी गांव में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्डों की सूची के सत्यापन की बैठक गांव के प्राथमिक स्कूल में बीडीओ राजनारायन दोहरे व ग्राम प्रधान शंभूदयाल की अध्यक्षता में हुई। ग्राम पंचायत सचिव जवाहर ने पात्र गृहस्थी सूची पढ़कर सुनाई।

जिसमें गांव के चरन सिंह, देवीदयाल, जगदीश, शैलेंद्र, बबलू यादव, चंद्रशेखर, बीर सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को अपात्र बताते हुए सूची से नाम अलग करने की जानकारी दी गई। जिस पर इन लोगों ने विरोध शुरू कर दिया तथा खुद को पात्र बताकर सूची में नाम शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वह लोग भूमिहीन हैं। लेकिन चुनावी रंजिश के चलते जानबूझकर नाम काटे जा रहे हैं। यह बात प्रधान पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी तो दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। पीड़ित चरन सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रधान पक्ष के ओमप्रकाश ने उसे व अन्य लोगों को बैठक से बाहर करे बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे मामला और बढ़ गया। बैठक में हंगामा करने पर बीडीओ व सचिव बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।

ग्राम पंचायत सचिव जवाहर ने बताया कि बैठक में कुछ लोग सूची में आपत्ति जताकर हंगामा करने लगे। बैठक के बाहर प्रधान पक्ष व विरोधी पक्ष में मारपीट भी हुई है। उधर, हंगामे के बाद ग्राम प्रधान शंभू दयाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया  कि खुली बैठक के दौरान गांव का चरन सिंह आकर अकारण विवाद करने लगा। जब गांव के ओमप्रकाश ने चुप रहने को कहा तो वह गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि चरन सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें