फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में दो नामजद

Fri, 13 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
पुलिस ने बिजली के खंभाें में होर्डिंग्स लगी होने व बिना सहमति के दीवार में प्रचार लिखने पर दो के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जिसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी व एक समर्थक है। चुनाव आयोग के कड़े दिशा निर्देश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों व उनके
विज्ञापन


समर्थकों के लिए मुसीबत बन गया है। थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र के चंडौत गांव में विधानसभा के संभावित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद धोबी की गांव के बिजली के खंभों में होर्डिंग्स लगी पाए जाने पर उसके विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह थानाध्यक्ष जलालपुर स्वामीनाथ ने बताया कि बिलगांव गांव के मुन्ना विश्वकर्मा की दीवार में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी गयादीन अनुरागी का प्रचार लिखा पाया गया है। मकान मालिक ने खुद को प्रत्याशी का समर्थक बताया है। लेकिन लिखित सहमति पत्र न दिखा पाने पर उसके विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें