फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का स्थान बदलने का बड़े किसान कर रहे प्रयास

Sat, 20 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा विकासखंड के नेठी गांव में सरकारी नलकूप सर्वे के अनुसार संबंधित स्थान पर न लगाए जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। आरोप है बड़े काश्तकार अफसरों से साठगांठ कर दूसरे गाटा संख्या में नलकूप स्थापित कराने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


नेठी गांव के किसान इंद्रपाल यादव, पुष्पेंद्र यादव, अलोक यादव, नरेंद्र सिंह यादव, शिवशंकर, शीतल प्रसाद, रामचंद्र, शिवरती, विवेक, गीता, दौलतराम आदि ने जिलाधिकारी संध्या तिवारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन लोगों ने ही खेतों की सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप लगवाने की मांग की थी।

जिस पर सर्वे के आधार पर गाटा संख्या 35 मौजा नेठी डंाडा में चिह्नित किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के बड़े काश्तकार सर्वे अधिकारियों से सांठगांठ कर गाटा संख्या 142 में नलकूप स्थापित कराने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन


जबकि गाटा संख्या 142 के आसपास खुशीराम, द्वारिका व शिवशंकर यादव के निजी नलकूप स्थापित है। किसानों ने सर्वे के आधार पर चिह्नित स्थान पर ही सरकारी नलकूप स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यदि नलकूप चिह्नित स्थान पर नहीं लगाया जाता तो वे लोग अनशन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें