फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 11 घायल

Mon, 15 Jan 2018 11:17 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे से बाजार कर गांव वापस जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि छह लोगों को मामूली चोटे आई है। सभी को इलाज के लिए राहगीरों ने कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिसोलर थानाक्षेत्र के परेहटा गांव निवासी शुभम द्विवेदी (23), कामता प्रसाद (32), मुराली (65), अनंतराम (50), शिवदास (45) आदि कस्बे से बाजार करने के बाद शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर से वापस जा रहे थे। तभी मुंडेरा रोड पर मिहुना के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।
इसपर सवार 11 लोगों में पांच लोगों के गंभीर चोटे आईं। राहगीरों ने घायलों को अपने निजी वाहनों से कस्बे के दिनेश वर्मा के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने शुभम, कामता, मुराली, अनंतराम व शिवदास की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें