फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का हत्यारोपी, 15 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहपुर)। 15 हजार रुपये के इनामी सिटिल शुक्ला को पुलिस ने सोमवार सुबह शिवपुर गेट के पास गिरफ्तार कर लिया। यह अपने पिता की हत्या के बाद से फरार था। बड़े भाई ने गला दबाकर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर तमंचा, दलित एक्ट के भी मामले दर्ज हैं।

थाना क्षेत्र के सिलमी गांव के किसान लक्ष्मण शुक्ला की 17 अक्तूबर 2016 की हत्या हो गई थी। किसान की हत्या में उनके छोटे बेटे रामकृष्ण उर्फ सिटिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया। इसके बाद से यह गांव से भाग गया था। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी सिटिल शुक्ला की पिछले साल पत्नी की मौत के बाद बीच-बीच में गांव आने की बात पता चल रही थी। गांव में उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ उन्होंने सिलमी से तीन किलोमीटर दूर शिवपुर गेट के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूलने से इंकार कर दिया। उसने कहा उसे जो बताना है अब अदालत में ही बताएगा। उस पर केवल आरोप लगा है, हत्या नहीं की है। फरार इसलिए था कि बेगुनाही साबित करने में कई साल लग जाएंगे। दोनों बेटियों के हाथ पीले कराकर खुद ही सरेंडर कर देता। फरारी के दौरान वह कई प्रदेशों में नाम बदलकर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें