फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

Mon, 15 Apr 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सुमेरपुर में बांदा मार्ग पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर व लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी संपन्न होने के बाद टेंट के सामान छोड़ने जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली असंतुलित होकर बांदा मार्ग पर टेढ़ा गांव के पास पलट गया। जिससे ट्रैक्टर सवार मजदूर युवक की दबकर मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टेढ़ा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह की बेटी का विवाह रविवार को था। इसके लिए टेंट का समान पड़ोस के गांव पारा रैपुरा से लाया गया था। सोमवार को बारात बिदा होने के बाद टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्राली में लादकर वापस जा रहा था। ट्रैक्टर टेढ़ा गांव निवासी रंजन सिंह चला रहा था। गांव के बाहर आते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर बांदा मार्ग पर विद्युत सब स्टेशन के समीप पलट गया।

इस घटना में ट्रैक्टर में सवार शैलेंद्र (20) पुत्र श्यामबाबू प्रजापति की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्राली पर सवार रवि (20), हरिओम (21), विनोद कुमार (19), कृष्ण कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन


जहां हरिओम की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर टेढ़ा प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह, पारा रैपुरा के पूर्व प्रधान राकेश शर्मा आदि लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें