फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए शासन ने और दिए दो लाख

Fri, 02 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बरसात से मौसम में तब्दीली आ गई। कड़ाके की ठंड  परवान चढ़ने लगी है। बच्चों और वृद्धों तथा मवेशियों के लिए सर्दी मुसीबत का सबब बन गई है। ठंड से राहत को लेकर शासन ने जिले को 2 लाख रुपये आवंटित किए है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से पड़ रही ठंड से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। गुरुवार को तहसील राठ में 9 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। जबकि शुक्रवार को तीन एमएम वर्षा हुई।

जबकि मुख्यालय में गुरुवार को बादलों के बीच फुहारें गिरती रहीं। शुक्रवार को सिर्फ पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि मौदहा तहसील में वर्षा मापी यंत्र बेकार होने से वर्षा रिकार्ड नहीं की जा सकी। राजस्व विभाग ठंड से बचाव को अलाव जलवा रहा है। हालांकि कसबों में निकाय भी अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


देखा जाए तो बीते दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम राठ ने नायब तहसीलदार से पालिका के अलावों का जायजा लिया। इसमें 47 स्थानों पर जानकारी पर नायब तहसीलदार ने पाया कि सात स्थानों पर अलाव लगाए गए है।

डीएम को भेजी आख्या में एसडीएम ने कहा है कि पठानपुरा मोहल्ले में प्रीतम चौराहा, पठानपुरा उरई रोड बस स्टैंड, फरसौलियाना डुमरिया चौराहा, भटियाना लालबहादुर शास्त्री विद्यालय के निकट, सिकंदरपुरा में प्रतिमा मेम्बर के पास, फरसौलियाना में छविलाल वर्मा के पास, कोट बाजार में डा.सविता के पास अलाव जलते मिले।

मौदहा कसबे में 20 स्थानों पर अलाव जलाए जाने की सूची प्रशासन को भेजी जा रही है। राजस्व विभाग इन दिनों मुख्यालय में आठ, मौदहा में 13, राठ में आठ, सरीला में 21 स्थानों पर अलाव लगवा रहा है।

ठंड को देखते हुए शासन के राहत आयुक्त रीना जौहरी ने जिले को 2 लाख रुपये दैवी आपदा के तहत जारी किया है। फिलहाल शासन से मिली धनराशि को देखते राजस्व विभाग ठंड से बचाव के समुचित उपाय कर सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें