मुस्करा में चोरी गए सामान की जानकारी देता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे की मुख्य बाजार में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये नगदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब चोरी होने की खबर लगी तो दुकानदारों के होश उड़ गए। पुुुलिस ने मौके पर पहुंच दुकानों का बारीकी से मुआयना करने के साथ पड़ोसी दुकानदारों से आवश्यक जानकारी
हासिल की। शीघ्र चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। कस्बा स्थिति चरखारी मार्ग की मुख्य बाजार में जहां पर सारे बैंक हैं उसी इलाके में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात मनोज पुत्र जुग्गीलाल की दुकान का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर, कैमरा व पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चंद कदमों की दूरी
पर अर्जुन पुत्र बृजेश कुमार की दुकान का ताला तोड़ा यहां से चोर दस हजार रुपये की नगदी उड़ा ले गए। सुबह होने पर दुकानों के ताले टूटे व शटर खुली होने पर दुकान मालिकों को चोरी होने का पता चल सका। घटना स्थल के आसपास इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक व जिला सहकारी बैंक
की शाखाएं संचालित हैं। यहां पर पूरी रात पुलिस की गश्त रहती है। कोतवाल एसपी त्रिपाठी ने बताया कि चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।