मुख्यालय समेत जिलेभर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ
ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। मस्जिदों में ईद की नमाज पर जहां खुदा
की इबादत में हजारों हाथ उठे वहीं देश में अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी
गई। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए ईदगाहों व जामा मस्जिदों पर भारी
पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात रहा। साथ ही नमाज के दौरान कोई व्यवधान न
उत्पन्न हो इसके लिए कई स्थानों पर बैरियर भी लगाए गए।
मुख्यालय स्थित
ईदगाह में सुबह 8 बजे पेश इमाम हाफिज अब्दुल रशीद कुरैशी ने ईद की नमाज अदा
कराई। नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की। छोटे-छोटे
बच्चे भी ईद की नमाज में शामिल हुए।
नमाज समाप्त होने पर जहां बच्चों ने
लगे मेले में खरीददारी की, वहीं नमाजियों ने जकात दी। इसके बाद मुस्लिम
भाइयों ने अपने पूर्वजों की मजारों पर जाकर मत्था टेका।
सुरक्षा के लिहाज
से वन विभाग व गौरादेवी मंदिर के पास पुलिस ने बैरियर लगा कर वाहनों को
रोका। नमाज के दौरान एसडीएम आरएस वर्मा, सीओ बीएन राय, कोतवाल पीके यादव
भारी पुलिस के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
इसके बाद खालेपुरा स्थित जामा
मस्जिद में इमाम हाफिज इफ्तिखार ने सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा कराई।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का
त्योहार जोशोखरोश के साथ मनाया गया।
कस्बे के ईदगाह में पेश इमाम हाफिज
शेफउल्ला ने नमाज अदा कराई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की
मुबारकवाद दी। इस दौरान एम खान, रफीक खान, असदउल्ला, बबलू खान, सगीर अहमद,
इदरीश अहमद, खलील अहमद, तुफैल अहमद आदि शामिल हुए।
ईदगाह परिसर के बाहर
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, ईओ नीतू सिंह, सभासद राजेंद्र निगम, अवधेश
प्रजापति, लेखपाल इंद्रजीत कुशवाहा आदि लोगों ने ईद की बधाइयां दी।
सरीला
प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदाकर मुस्लिमों
ने अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। नमाज
हाफिज मोहम्मद नईम ने अदा कराई।
एसडीएम रामयश गौतम व सीओ राजेश पांडेय ने
मुस्लिमों को ईद पर गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान उस्मान गनी, हाजी अब्दुल
बहीद, युसुफ खां, मुहम्मद नईम, अनीस, बहीद, निजाम, शहीद सहित भारी संख्या
में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्र के जरिया, अमूंद, खेड़ा,
ममना, जलालपुर, भेड़ी, धौहल आदि गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई। मौदहा
प्रतिनिधि के अनुसार बड़ी ईदगाह में शहर पेश इमाम हाफिज कारी सफकतउल्ला
साहब ने नमाज अदा कराई।
इसी तरह अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
सपा और बसपा नेताओं ने पंडाल लगाए। बसपा प्रत्याशी संजय दीक्षित, फतेहखान व
अन्य कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
सदर
विधायक के पुत्र डा. मनोज , इदरीश खान, व सादाब उर्फ बिटटू, भोला सभासद,
डीडी प्रजापति समेत कई सपाइयों ने गले मिलकर बधाई दी। डीएम संध्या तिवारी व
एसपी दिनेशपाल सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं एडीएम
कुंजबिहारी अग्रवाल व एएसपी आदित्यप्रकाश वर्मा, सीओ यशवीर सिंह मौके पर
डटे रहे। एसडीएम प्रवीणा ने बच्चों को टाफियां दीं। गहरौली प्रतिनिधि के
अनुसार ईद पर युवा समता अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने मुस्करा तिराहे पर
ईद मिलन का आयोजन किया।
जहां दोनों संप्रदाय के लोगों ने मौजूद रहकर एक
दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जीतेंद्र द्विवेदी,
खूबचंद्र, बजेंद्र सिंह, रावेंद्र, महेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार चंदौरा मार्ग स्थित ईदगाह में पेश इमाम हाफिज
सुलेमान ने हजारों मुस्लिम भाइयों को नमाज अदा कराई। इस दौरान रईसखान,
जाकिर, रहमानी बेग, रसूलचच्चा, रोशनअली आदि मौजूद रहे।
गोहांड प्रतिनिधि के
अनुसार में कस्बे के ईदगाह के पेश इमाम नसीर मोहम्मद ने ईद की नमाज अदा
कराई। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के भी मुस्लिम भाइयों ने बड़ी संख्या में
नमाज अदा की।