फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,09,908 वोटर इस बार चुनेंगे प्रतिनिधि

Fri, 11 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अबकी जहां चार मतदान केंद्र बढ़ा दिए हैं वहीं बूथ भी बढ़ाए गए हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। नई व्यवस्था के तहत अब जनपद में 578 मतदान केंद्र और 1157 बूथ बनाए गए हैं। देखा जाए तो पुनरीक्षण कार्य में गलत नाम पाए जाने पर 70,378 मतदाताओं को हटाया गया है। जबकि 9 हजार नए मतदाता शामिल हुए है। मतदाताओं की संख्या 6,09,908 हैं।
विज्ञापन


जनपद के सभी सात ब्लॉकों में मतदान केंद्र और बूथों की संख्या में फेरबदल हुआ है। इस बार 339 ग्राम पंचायतें हो चुकी हैं। पिछले 2010 में मतदान केंद्रों की संख्या 574 थी। लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़कर 578 हो गई है।

इसमें चार को समाप्त कर दिया है। जबकि चार मतदान केंद्रों का स्थान बदला गया है। वहीं आठ नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बूथों की संख्या वर्ष 2010 में 1153 थी। अब यह बढ़कर 1157 हो गई है।
विज्ञापन


इसमें 18 मतदेय स्थल समाप्त करने के साथ 22 नए बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने पहले 800 मतदाताओं पर एक बूथ निर्धारित किया था वहीं अब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है।

इसके चलते ब्लाक कुरारा में पारा गांव के कंचनलाल सगुणा इंटर कालेज में पहले चार मतदेय स्थल थे। लेकिन मानक से कम वोटर होने से एक हटा दिया गया है। जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

जिले के सभी सात ब्लाकों में अब वोटरों की संख्या 6,09,908 हो गई है। कुल मतदाताओं में इस बार 9 हजार मतदाता बढ़े हैं। वहीं पुनरीक्षण के दौरान 70 हजार 378 मतदाता फर्जी व मृतक होने पर काटे गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें