फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 01 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे। तापमान में आई गिरावट और रिमझिम फुहारों ने मौसम सुहाना बना दिया है। ठंडी हवाओं के चलने से अभी तक भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को निजात मिली है।
विज्ञापन


बीते सोमवार से बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा है। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अस्त व्यस्त चल रहे मौसम में खासा सुधार हुआ है। इससे जनजीवन को काफी राहत मिली है।

सुबह से ही आसमान में बादलों से रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई। इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ गए।
विज्ञापन


मौसम खुशनुमा होने के कारण बाजारों में भी मंगलवार को भीड़भाड़ नजर आई। लोगों को उम्मीद है कि अब मानसून आ चुका है। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, रबी की फसल बर्बाद होने से किसान खरीफ में ज्यादा से ज्यादा फसल बोने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें