फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार को लेकर की सड़क जाम

Wed, 11 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने में देरी से खफा लोगों ने स्टेशन मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, किंतु लोग नहीं माने। मामला न बनते देख पुलिस ने आधार कार्ड से संबंधित करीब 1500 फार्म वितरित करा लोगों के गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन


करीब एक माह से गांधी विद्यालय मार्ग पर एक फ्रेंचाइजी आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रही है। शुरुआती दौर में आवेदन फार्म वितरण में पैसे लेने की शिकायत पर लोगों ने हंगामा काटा था।

इसके बाद मराठीपुरा टेकन बाबा में एक और केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के लिए कार्य शुरू कराया। आए दिन मशीन खराब होने से अब आधार कार्ड बनाने का कार्य बंद है।
विज्ञापन


एकमात्र केंद्र गांधी विद्यालय मार्ग में आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ लगने लगी। यहां कार्य धीमा होने से लोगों ने अनियमितताओं और मनमानी का आरोप लगा बड़े चौराहा से स्टेशन बाजार की मुख्य मार्ग में वंशनाला के निकट जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवेदन फार्म वितरित करने का कार्य शुरू कराया।

बुधवार को करीब 1500 फार्म वितरित किए गए। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यह जाम खोला गया। इस संबंध में फ्रेंचाइजी ठेकेदार का कहना है कि यहां प्रतिदिन करीब 200 कार्ड ही बना पा रहे हैं।

कहा कि इसकी गति और तेज करने की व्यवस्था की जा रही है। फार्म का पैसा लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि धीरे-धीरे सभी के कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें