प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने रविवार को मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली। साथ ही 19 फरवरी को किसानों को जागरूक करने के लिए मुख्यालय में किसान गोष्ठी होगी।
मुख्यालय के अमन शहीद स्थित प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रहृमाकुमारियों ने बताया कि सहयोगी संस्था राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 19 फरवरी को मुख्यालय स्थित शिखा गार्डेन में किसान सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत की जाएगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को स्वावलंबी बनाना, व्यसनों से मुक्त कराना, खेती की लागत कम करने के उपाय बताना है।
वहीं सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी और उन्हें प्राप्त कराने में सहायता करना शामिल है। इसी को लेकर रविवार को अमन शहीद स्थित आश्रम से जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली पेट्रोल पंप से होते हुए विद्या मंदिर, रमेड़ी, सुभाष बाजार होते हुए कालपी चौराहा पहुंची। रैली का समापन अमन शहीद के पास हुआ। इस मौके पर बहन बीके ज्योति, बीके पुष्पा, बीके संध्या, डा.प्रदीप, संजय, अरूण, रामबाबू आदि मौजूद रहे।