फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लोगों में भूकंप के झटकों से हड़कंप

Sat, 25 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर 36 मिनट के दौरान दो बार भूकंप के झटके आने से समूचे जिले के लोगों में हड़कंप मच गया। पहला झटका करीब एक मिनट तक रहने के कारण सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी, स्कूल कालेजों पढ़ रहे बच्चे, अदालतों के बाहर चैंबरों में बैठे अधिवक्ताओं ने कमरों से बाहर निकल सुरक्षित स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई। वहीं एक बार और भूकंप आने की सूचना पर कांशीराम कालोनी के बाशिंदों ने अपने आवासों में न जाकर कालोनी के बाहर मैदान में ही डेरा ड़ाल लिया। इसके साथ ही अनहोनी से बचने के लिए स्कूल कालेजों की आनन फानन में समय से पहले ही छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 11.40 बजे जब धरती ढोलने लगी तो लोगों को यह एहसास नहीं हुआ कि यह भूकंप का झटका है। करीब 10 सेकेंड तक लोग परेशान रहे कि आखिर यह क्या हो रहा है। जैसे ही भूकंप होने की बात सामने आई तो फिर क्या था लोग जिस हाल थे उसी हाल में उस स्थान से खुले व सुरक्षित स्थानों में भागने लगे।

करीब एक मिनट तक आए इस भूकंप के झटके से सड़कों व खुले स्थानों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्कूलों के बच्चे भी कमरों से बाहर निकल बाहर एकत्र हो गए। भूकंप के झटके से आहत कांशीराम कालोनी के ब्लाक 18 के आवास संख्या निवासी शाहीन (25) पुत्री सलीम पहलवान बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इस कालोनी में रहने वाले सभी बाशिंदे दोपहर बाद तक आवासों में नहीं गए। बाहर ही पेड़ो की छांव के पास आराम करते रहे। अभी लोग दहशत को भूला नहीं पाए थे कि एक बार फिर 12.19 बजे कुछ सेकेंडों के लिए फिर कंपन शुरू हुआ और लोग भागने लगे।

टेलीविजन से मिली खबरों के मुताबिक कि भूकंप अभी फिर आ सकता है कि खबरों से लोग खासे दहशत में रहे। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कसबे में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों व दुकानों से निकलकर बाहर आ गए। कस्बे के कई पुराने व जर्जर मकानों की दीवारें भी दरक गई। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें