फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरापुर गांव में कच्चे मकान गिरे, स्कूल में जलभराव

Tue, 17 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने से मेरापुर गांव में करीब आधा दर्जन कच्चे मकान जमींदोज हो गए। वही कन्या प्राथमिक विद्यालय भिलावा में जलभराव होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार की शाम मुख्यालय में दो शिफ्ट में तेज बारिश हुई। दूसरी बार करीब 7.30 बजे तेेज हवा के साथ तेज बारिश ने कहर बरपाया। हवा इतनी ज्यादा तेज थी कि दुकानदारों के तिरपाल व साइन बोर्ड दूर जा गिरे। वहीं तेज बारिश कच्चे मकानों के लिए शामत बन कर आई।

मेरापुर गांव निवासी विक्रम निषाद, हरीप्रसाद निषाद के मकान ध्वस्त हो गए। जबकि विनोद, सोमवती, कल्लू, राजाराम व राजू के मकानों की दीवारें ढह गईं। भिलावा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि यही पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी कें द्र भी है। जलभराव होने पर सुबह स्कूल आने वाले बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें