फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल से बसों की आवाजाही आज से बंद

Tue, 07 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का काम सोमवार को भी जारी रहा। संभावना जताई गई कि मंगलवार को ओवरब्रिज से सिर्फ हल्के वाहनाें को भी निकलने दिया जाएगा। मंगलवार से बसाें की आवाजाही रोक दी जाएगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुना पुल के कोठी नंबर 8 व 9 के बीच स्लैब धंसने के कारण भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

क्षतिग्रस्त हिस्से की तुड़ाई का कार्य करते समय निर्माण इकाई पीएनसी के अधिकारियों के संज्ञान में आया कि क्षतिग्रस्त हिस्से के अंतर्गत दो बीमे क्रे क हुई हैं। जिनकी मरम्मत में समय लगेगा। हल्के वाहनों की आवाजाही बनी रहे।

इसके लिए निर्माण इकाई बीते तीन दिन से क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का कार्य कर रही है। संभावना जताई गई कि सोमवार की रात तक ओवर ब्रिज बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मंगलवार की सुबह से पुल के ऊपर से बसों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार से ओवरब्रिज से हल्के वाहनों को गुजरने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का बड़ा वाहन व बस को नहीं निकलने दिया जाएगा।

बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। जो दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। रोडबेज बसों की आवाजाही पर रोक लगने से अब यमुना पार जाने को मुसाफिरो को पैदल या फिर रिक्शे का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें