फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के आरोप से आहत युवती ने दी जान

Sat, 14 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली से छेड़छाड़ में युवक का सहयोग करने के आरोप से आहत युवती ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने अपनी सहेली को होली मिलन के बहाने घर में बुलाया था। सहेली ने घर जाकर परिजनों को बताया कि युवती के घर एक युवक पहले से ही मौजूद था। आरोप लगाया कि दोनों ने उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ खिला दिया।

अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक ने उससे अश्लील हरकतें की। युवती ने 10 मार्च को सहेली और युवक के खिलाफ छेड़खानी और दलित उत्पीड़न का मुकदमा जरिया थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश पांडेय ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि सहेली के आरोप से उसकी बेटी आहत थी। शनिवार को उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राठ सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में झूठी रिपोर्ट से आहत होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें