सरीला कस्बे के कांशीराम कालोनी में बने प्राथमिक विद्यालय को अभी तक चालू
नहीं किया गया है। जिससे बच्चों को दो किमी दूर पढ़ने जाना पड़ता है।
कस्बे
में सरीला ममना मार्ग में आवास विकास विभाग ने कांशीराम कालोनी का निर्माण
कराया था। यहां ढाई सौ लोगों को आवास आवंटित हो चुके हैं। करीब 200 परिवार
रहने भी लगे हैं।
इन परिवारों में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले करीब
80 बच्चे हैं। वैसे कालोनी में प्राथमिक स्कूल का भवन बनकर तैयार है। लेकिन
विभाग ने आज तक इसे चालू नहीं कराया है। जिससे बच्चों को दो किमी दूर
पढ़ने जाना पड़ता है।
जब तक यह बच्चे अपने घर नहीं पहुंच जाते, तब तक इनके
अभिभावक खासे परेशान रहते हैं। कालोनी के बाशिंदों ने स्कूल को चालू करवाने
के लिए अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
खंड
शिक्षाधिकारी श्याम प्रकाश यादव का कहना है कि अब तक कांशीराम कालोनी का
स्कूल उनके संज्ञान में नहीं था। फिलहाल वह इलाहाबाद में प्रशिक्षण में है।
वापस आकर शीघ्र ही इस स्कूल को चालू कराएंगे।