फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के यहां न जाने पर बीएलओ की पिटाई

Fri, 21 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड जमालपुर के मनई ग्राम पंचायत के बीएलओ द्वारा कागजात लेकर एसडीएम के यहां चलने से इंकार करने पर गांव के कुछ मनबढ़ों ने बीएलओ को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद बीएलओ ने फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची शेरवां चौकी की पुलिस ने रात में दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। सुबह जब बीएलओ ड्यूटी पर पहुंचा तो एक बार फिर मनबढ़ उसके पास पहुंचे और सारे फार्म जमा करने का दबाव बनाने लगे। इससे क्षुब्ध होकर बीएलओ ने तत्काल बीडीओ को फोन कर घटना की जानकारी दी। बीडीओ गंगाराम पटेल ने जेई-एई को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

बीएलओ के अनुसार, 14 से 20 अगस्त तक आपत्ति  एवं मतदाता सूची में नाम बढ़ाने एवं हटवाने के लिए कैंप लगाया गया था। बुधवार को वह कैंप में बैठा था तभी गांव के कुछ मनबढ़ आए और सारे कागजात लेकर एसडीएम चुनार के पास चलने की बात कहने लगे। विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। गुरुवार को जब बीएलओ ड्यूटी पर गया तो एक बार फिर आरोपी एक साथ सारे फार्म जमा करने का प्रयास करने लगे। जानकारी होते ही बीडीओ ने जेई एमआई को निर्देशित किया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें