फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से भाई बहन समेत चार घायल

Sun, 30 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पर्व पर मायके आ रही महिला भाई व बच्चों के साथ ट्रक पलटने से घायल हो गई। सभी घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहन से राखी बंधवाने जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक गोबर में पड़कर फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अरतरा गांव निवासी अमरजीत रक्षाबंधन पर्व के चलते पर अपनी  बहन को लेने अमिरता गांव गया था।

शनिवार को कुछेछा से बहन शशि (30) पत्नी  सुरेंद्र अपनी पुत्री श्वेता (10) व पुत्र कोमल (5) के साथ ट्रक में बैठकर  घर जाने के लिए चला। नेशनल हाइवे में मकरांव गांव के निकट ट्रक पलट गया।

चालक व क्लीनर को भी मामूली चोटें आईं। लेकिन अमरजीत, बहन शशि  और उसके भांजा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल  में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मुस्करा कस्बा निवासी छत्रपाल (35) अपने छोटे भाई  माधव उर्फ महादेव (32) के साथ बाइक से राठ कस्बे में अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहा था।

शनिवार को दोपहर 12 बजे दोनों भाई जैसे ही घर से निकले तभी विकासखंड कार्यालय के सामने सड़क में पड़े गोबर में बाइक फिसल गई।  जिसमें दोनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां से छत्रपाल को सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें