बिजली गिरने से सायरा गांव में मरे छात्र और छात्रा
के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद दी गई। छात्र और छात्रा मंगलवार
की शाम परिवार के साथ फसल काटने गए थे।
बारिश से बचने के लिए पेड़
के नीचे खड़े हो गए थे। बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
उधर, खंडेह गांव में एक मजदूर व एक किसान भी बिजली गिरने से झुलस गए।
तहसील
क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे से शुरू हुई बारिश रात 9 बजे तक जारी रही।
मूसलाधार बारिश के बीच मड़ाई के लिए बची खुची फसलें बर्बाद हो र्गइं। खेतों
में पानी भर गया। इचौली गांव में कुछ देर ओले भी गिरे।
तेज गरज के
साथ बिजली गिरने से सायर गांव निवासी इंटर की छात्रा वंदना (18) पुत्री
भगवानदीन पाल वबीए का छात्र योगेंद्र कुमार (20) पुत्र रंजन की अलग-अलग
स्थानों पर मौत हो गई थी। दोनो बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े
थे।
उधर, खंडेह गांव में बिजली गिरने से बांदा के नरैनी गांव
निवासी मजदूर अमर सिंह व महिला किसान कमला पत्नी श्रीचंद्र झुलसकर बेहोश हो
गए। इनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की सुबह
तहसीलदार संजय सिंह सायर गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और
पीड़ित पक्ष से जानकारी लेते हुए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। एसडीएम
प्रवीणा अग्रवाल ने मृतक छात्र-छात्रा के परिजनों को तत्काल सहायता की
पांच-पांच लाख रुपये चेकें दीं।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के
अनुसार बिजली गिरने से मजदूर महिला की मौत पर परिजनों को दैवीय आपदा राहत
के तहत 5 लाख रुपये की चेक सदर विधायक शिवचरन प्रजापति और एसडीएम सदर
रामसुरेश वर्मा ने दी।
मंगलवार को देर शाम बारिश के दौरान बिदोखर
पुरई निवासी भोला प्रजापति की पत्नी रजनी (40) पर घर लौटते बिजली गिर गई
थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।