फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में चालक ने फांसी लगाई

Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
घटनास्थल में खलासी से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में ट्रक चालक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने काफी मशक्कत के करीब तीन घंटे बाद शव को पेड़ सेनीचे उतार सकी। घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद फतेहपुर के चांदपुर थाना के गौरिहारी गांव निवासी जितेंद्र (26) पुत्र स्व. मुन्नालाल जेएमडी ट्रांसपोर्ट कंपनी रामपुर में चालक था। चालक खलासी सर्वेश यादव पुत्र शिवकुमार निवासी गौरिहारी के साथ ट्रक में मप्र से मौरंग लादकर कानपुर जा रहा था। खलासी ने बताया कि एआरटीओ के ओवरलोडिंग अभियान चलाए जाने के कारण तीन दिन पहले मंगलवार की शाम को ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव के  नैठी मोड़ के निकट ट्रक को खड़ा कर दिया था। सर्वेश ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे चालक जितेंद्र कहीं चला गया।

काफी देर तक जब वह नहीं आया तो शंका होने पर वह ट्रक के ऊपर गया जहां रस्सा गायब था। तब खलासी चालक को ढूंढने निकला तब तक इसी कंपनी की तीन और ट्रक आ गए। इन सभी ने चालक को ढूंढा तो बगीचे में शव महुए के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सर्वेश ने मामले की जानकारी कंपनी के मुनीम को दी। जिस पर कंपनी के मालिक चित्तर सिंह आदि मौके पर आए और ललपुरा पुलिस को सूचना दी। जहां सीओ एसएन वैभव पांडेय व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां शव को तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात तीन बजे शव को पेड़ से उतार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें