फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश के संरक्षण को करें जन जागरण

Sun, 10 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कस्बा स्थित श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की स्वच्छ भारत व गौ संरक्षण गोष्ठी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय जोशी ने गाय माता मां का संरक्षण, संवर्धन समर्पित सेवाभाव से करना होगा। कहा, जन जागरण करें, ताकि गौवंश का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि जोशी ने गौ मूत्र से लेकर उसके दूध, गोबर की विशेषताएं बताई और इसके लिए लोगों को प्रेरित कर गौशाला का जगह जगह निर्माण किए जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी नित्यानंद महाराज ने कहा कि पहले हमारे देश में भैंस नहीं थीं।

सिर्फ गाय थी, जिनकी पूजा के साथ ही सेवाभाव से पाला जाता था। धार्मिक महत्व होने के साथ ही गाय सामाजिक रूप से भी हमारी समृद्धि का सबसे बड़ा साधन थी। इसीलिए हमारी सरकारों ने गौचर के नाम पर हर गांव में जमीनें छोड़ी थी। लेकिन आज हम सिर्फ गायों का दूध पीते हैं और दूध छूटते ही उन्हें छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भावनात्मक व धार्मिक दृष्टि से लोगों से कहा कि वह इस पर विचार करें। आशीष गुप्ता उर्फ गुड्डू ने संगठन की प्रगति और लक्ष्य की जानकारी दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पांडेय, भाजपा नेता जयकरन सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, अशोक गुप्ता, संत विलास, संगठन के अध्यक्ष अवधेश पालीवाल, विवेक परासर, सुरेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सिंह व चंद्रलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें