फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दबंग ने किया दुराचार

Thu, 09 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव में बकरियां चराने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक दबंग ने खेतों में ही दुराचार किया और उसे जान से मारने की कोशिश की। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बालिका को उसकी मां अपने साथ थाने लेकर आई और दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को शाम को करीब चार बजे एक 15 वर्षीय बालिका खेतों में बकरियां चराने गई थी। खेतों में बकरियां चराते समय गांव का एक दबंग वहां पहुंच गया। आरोप है कि अकेला पाकर किशोरी को खेतों में दबोच लिया उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद उसने घटना को छुपाने के लिए उसे जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन बालिका किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर लहूलुहान हालत में घर पहुंची और आपबीती बताई। इस पर पीड़िता की मां उसे साथ लेकर थाने आई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके बालिका को डाक्टरी परीक्षण व इलाज के लिए भेजा है।

आरोपी के पकड़े जाने की खबर ग्रामीणों को लगने पर ग्रामीण थाने जा पहुंचे। जहां आरोपी को अपने कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों की पुलिस से तू-तू मै-मै हुई। पुलिस ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें