फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत

Sun, 06 Jan 2019 11:22 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामा यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा देकर एक ही बाइक से लौट रहे तीन छात्रों को बस ने चंदौखी मोड़ के पास टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों की हालत गंभीर है। दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रामा यूनिवर्सिटी की ओर से शहर के सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह करीब 11 बजे कस्बे के गोपाल (16) पुत्र पप्पू गुप्ता अपने मित्र पारस शिवहरे (18) पुत्र राजेंद्र शिवहरे निवासी बड़ी पुलिया व अंकित शिवहरे (17) पुत्र रामदयाल शिवहरे निवासी गुरगुज थोक के साथ बाइक से परीक्षा देने गया था।

परीक्षा देने के बाद वह तीनों लौट रहे थे। तभी कुछेछा से आगे निकलने के बाद चंदौखी मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में बाइक चला रहे गोपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथी पारस व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कुछेछा पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी को सदर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


जहां गोपाल को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि पारस व अंकित की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। गोपाल के माता-पिता किसी कार्य से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर गए थे। उनको घटना की जानकारी देकर बुलाया गया है। अचानक हुई इस घटना से कस्बे में गम का माहौल है।

छात्र के परिवार में कोहराम मचा है। छात्र दो भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। बड़े भाई की मौत से बहन मोनी एवं भाई शिवा का रो-रोकर बुराहाल है। दोनों को पड़ोसी व परिजन सांत्वना देने में जुटे हुए हैं। पुलिस के अनुसार छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें