फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरे वारिश क्लब ने केजीएन को हराया

Fri, 23 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर क्षेत्र के पंधरी गांव में संजय रीतू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शेरे वारिश सुमेरपुर की टीम ने केजीएन क्रिकेट क्लब हमीरपुर को सुपर ओवर में सात रन से हराया। विजेता टीम को सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने ट्राफी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एक माह से पंधरी गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाले गुप्ता ने स्व.संजय व रीतू की यादगार में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। गुरुवार को फाइनल मैच रोमांचक बनाने के लिए चीयर्स बालाओं को भी लाया गया। 20 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए शेरे वारिश सुमेरपुर की टीम ने 149 रन बनाए।

जवाब में हमीरपुर की केजीएन टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। फिर सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा। इस सुपर ओवर में शेरे वारिश से 13 रन बनाए। जवाब में केजीएन टीम सिर्फ पांच रन ही बना सकी और इस ट्राफी पर शेरे वारिश ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


विजेता टीम को सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव ने ट्राफी व 11 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया। जबकि उपविजेता टीम को शील्ड व 5 हजार रुपये सपा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर शिवहरे ने देकर सम्मानित किया।

मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज का खिताब सूरज ने जीता। इस मौके पर कल्लू यादव, मुन्नीलाल निषाद, ब्रहृमा सिंह यादव, टेढ़ा प्रधान परशुराम प्रजापति, जावेद हबीब, उदय यादव, राजेश शिवहरे, पुनीत पालीवाल, नवीन सिंह, श्यामू, स्वामीदीन यादव आदि मौजूद रहे। मैच की कमेंट्री मौलाना खान, सर्वेश मोहम्मद व दीपक ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें