फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व की जंग में रात के अंधेरे में कई राउंड चलीं गोलियां

Sun, 14 Jan 2018 11:00 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कुरारा। क्षेत्र के पतारा गांव में शनिवार की रात वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में कई राउंड गोलियां चलीं। जिससे गांव के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक फायरिंग करने वाले भूमिगत हो गए। पुलिस का कहना है कि इस हवाई फायरिंग के  मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।


थानाक्षेत्र का पतारा गांव में गोली बारी की घटनाएं आम हैं। वर्चस्व की जंग को लेकर कई लोग गिरोह बनाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पिछले हफ्ते पतारा गांव के ही दो लोगों ने कुरारा कस्बे में गांव निवासी बाबू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ग्रामीण दबी जवान से कहते हैं कि शनिवार की रात दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग होती रही। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संगललाल मिश्रा ने फायरिंग की सूचना मिलने पर वह गांव गए। बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। कहा कि गोलीबारी करने वालों की पहचान की जा रही है। इसके बाद फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें