फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घरों में लगी आग

Fri, 03 Mar 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बड़ेरामाफ में आग से जला घर दिखाता देशराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकासी थाने के बड़ेरामाफ गांव में शुक्रवार की रात अलग-अलग घरों में लगी आग से सात घर जलकर राख हो गए। आग से घरों में बंधी 10 बकरियाें की मौत हो गई। जबकि चार झुलस गईं। ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल कर काबू पाया। आग से करीब तीन लाख का नुकसान बताया जाता है। सूचना पर पुलिस
विज्ञापन


और प्रशासन ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने गांव के एक युवक पर घरों में आग लगाने की आशंका जताई है। चिकासी एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे राजबहादुर पुत्र शिवदयाल के घर में अचानक आग लग गई। आग से पहले उसकी दुकान

का दरवाजा जला। इसके बाद गांव के लाखन सिंह की बारी में पड़ा कूड़ा करकट जलने लगा। उसी दौरान शौच के लिए निकली एक महिला ने आग देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल आग पर काबू पाया। इसी बीच कढ़ोरा पुत्र पुनुआ के घर में आग लग गई। जिससे उसका छप्पर के साथ
विज्ञापन


गृहस्थी जल गई। ग्रामीण जब तक कढ़ोरा के घर की आग बुझाते कुछ देर बाद देशराज पाल पुत्र रघुनाथ पाल के घर में आग लग गई। आग से घर में बंधी सात बकरियाें की मौत हो गई और चार झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गईं। इसके बाद आग रामकिशन पुत्र मैयादीन और विश्वनाथ पुत्र सुखवासी के

घरों में आग लग गई। आग से देशराज की तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई और घर में रखी गृहस्थी पूरी तरह से खाक हो गई। हीरालाल पुत्र रमसी पाल के घर में आग लगने से गृहस्थी खाक जल गई। घटना को लेकर राजबहादुर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव के एक युवक से उसका लेन-देन

को लेकर विवाद हुआ था। आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि आरोपी युवक ने सबसे पहले उसके घर के बाहर एक रुई का गद्दा रखकर आग लगा दी। जिससे उसका दरवाजा जल गया। उसने संभावना जताई कि आरोपी ने ही गांव के घरों में आग लगाई है। सूचना पर चिकासी एसओ धर्मराज यादव सहित यूपी 100

की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सुबह करीब सात बजे दमकल ने पहुंचकर आग को बुझाया। लेखपाल परमेश्वरी दयाल ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी भी ग्रामीण ने तहरीर नहीं दी है। आग की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें